बसना : झूठी शिकायत करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज - CG Sandesh

बसना : झूठी शिकायत करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

पैसे की लेनदेन एवं जाति सूचक गाली गलौज करने के संबंध में झूठी शिकायत करने वाले के खिलाफ बसना थाने में मामला दर्ज किया गया है.

बेदलाल साव पिता रविशंकर साव निवासी ग्राम गिधामुंडा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि ग्राम बेल्डीहपठार के संजय कुमार मिरी के द्वारा पैसा लेनदेन एवं जाति सूचक गाली गलौज करने के संबंध में बेदलाल के विरूद्ध 30 दिसम्बर 2023 को थाना (अजाक) महासमुंद में झूठी शिकायत की गई थी. 

जिसकी अजाक थाना महासमुंद से सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत बेदलाल द्वारा सत्यापित कॉपी प्राप्त की गई है, जिसमें संजय कुमार मिरी के द्वारा बेदलाल के विरूद्ध फर्जी बढ़ा चढ़ाकर झूठा एवं असत्य आवेदन देना पाया गया. इस प्रकार संजय ने बेदलाल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान किया है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी संजय मिरी के खिलाफ 211-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें