बसना : अवैध शराब के मामले में की गई कार्रवाई - CG Sandesh

बसना : अवैध शराब के मामले में की गई कार्रवाई

बसना पुलिस ने अवैध शराब के मामले में एक व्यक्ति को पकड़ा. पुलिस को 21 सितम्बर को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम आमापाली में एक व्यक्ति अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब बिक्री के लिए रखा है और ग्राहक की तलाश कर रहा है. सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी हिरालाल बरिहा पिता बूढा सिंग बरिहा उम्र 28 साल निवासी आमापाली के बाडी की तलाशी ली. 

जहाँ से एक पीला रंग के थैला के अंदर हरे रंग के बाटल में 02 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 400 रूपये मिला जिसे बरामद किया गया. आरोपी हिरालाल बरिहा के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. मामला जमानतीय होने से आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें