सरायपाली क्षेत्र के बलौदा पुलिस ने 22 सितम्बर को मुखबिर की स... - CG Sandesh

सरायपाली क्षेत्र के बलौदा पुलिस ने 22 सितम्बर को मुखबिर की सुचना पर करीब 5.3 किलोग्राम गांजा जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि 22 सितम्बर 2024 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पदमपुर की ओर से 02 व्यक्ति मोटरसायकल CT100 क्रमांक CG12AU9317 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर सरायपाली की ओर आनें वाले हैं. सूचना पर पुलिस ने फारेस्ट नाका सिरपुर में नाकाबंदी किया, जहाँ कुछ समय बाद मुखबिर के बताये अनुसार एक लाल रंग के मोटरसायकल CT100 क्रमांक CG12AU9317 में सवार दोनो व्यक्ति मोटरसायकल को छोडकर भागने लगे. जिसमे से एक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा जबकि एक व्यक्ति फरार हो गया.

पकड़े गये व्यक्ति को भागने का कारण पूछने पर अपनें पास रखे काला रंग के बैग मे गांजा रखना स्वीकार किया तथा उक्त गांजा को मलकानगिरी ओड़िशा से कोरबा छत्तीसगढ़ ले जाना बताया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी सहसराम विश्वकर्मा पिता प्रताप सिंह विश्वकर्मा उम्र 34 वर्ष थाना कटघोरा जिला कोरबा निवासी तथा फरार व्यक्ति रमेश कुमार विश्वकर्मा ऊर्फ रामखिलावन पिता हरप्रसाद 28 वर्ष जिला कोरबा मोटरसायकल CT100 क्रमांक CG12AU9317 में गांजा तस्करी कर रहे थे, तलाशी लेने पर सहसराम के कंधे-पीठ में लटके काले रंग के बैग के अंदर खाखी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ मादक पदार्थ गांजा 5 पैकेट में 5.300 किलोग्राम होना पाया गया.

आरोपी के कब्जे से जप्त सम्पत्ति-

01. एक काले रंग के बैग में रखा 05 नग पैकेट खाखी रंग के टेप से चिपका कुल वजन 5.300 किलोग्राम नमीयुक्त मनोत्तेजक पदार्थ गांजा कीमती 75000 रूपये

02. एक लाल रंग का मो0सा0 CT100 क्रमांक CG12AU9317 जिसका इंजन नंबर DUYWJB12072 एवं चेसिस नंबर MD2A18AYXJWB01658 कीमती 25000 रूपये

03.एक Oppo कंपनी का एंड्रोईड मोबाईल कीमती 6000 रूपये

04. एक ESAF बैंक का ATM कार्ड

05. नगदी रकम 1000 रूपये

06. एक नग धारा 50 NDPS ACT का नोटिस एवं एक नग 67 (ख) NDPS ACT का नोटिस जुमला कीमती 107000 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया।

आरोपी 01. सहसराम विश्वकर्मा पिता प्रताप सिंह विश्वकर्मा उम्र 34 वर्ष साकिन वार्ड नं. 14, भगतसिंह नगर कसनिया थाना कटघोरा जिला कोरबा (छ0ग0)

02. फरार आरोपी रमेश कुमार विश्वकर्मा ऊर्फ रामखिलावन पिता हरप्रसाद 28 वर्ष साकिन ग्राम खैराडुबान थाना पाली जिला कोरबा (छ0ग0) का कृत्य अपराध धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें