CG : प्रदेश के इन 7 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट - CG Sandesh

CG : प्रदेश के इन 7 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, बिलासपुर में बौछारें पड़ी, वहीं दुर्ग में सुबह 8 बजे से बरसात शुरू हुई है जो रुक-रुककर अब भी जारी है।

मौसम विभाग के मुताबिक बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, कोरबा, जांजगीर और बीजापुर में भारी बारिश हो सकती है।

रायपुर में सुबह से बादल छाए हैं। यहां 26 सितंबर तक गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कल भी कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। 27 सितंबर से वर्षा की तीव्रता में कमी आ सकती है।

1 जून से अब तक प्रदेश में 1176 मिमी बारिश हुई है। मानसून सीजन खत्म होने में अभी 5 दिन ही बचे हैं।

मंगलवार को महासमुंद में सबसे ज्यादा बरसा पानी

मंगलवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य रही। प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक महासमुंद जिले के कोमाखान में 50 मिमी बारिश हुई।

प्रदेश में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 35.6°C सुकमा और सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.4°C दुर्ग में दर्ज किया गया।


दुर्ग: 26 से 30 सितंबर तक बारिश की संभावना

जिले में 2 दिन हुई खंड वर्षा के बाद मंगलवार को अचानक मौसम फिर सूखा हो गया। यहां रविवार और सोमवार को झमाझम बारिश हुई।

मंगलवार को तेज धूप निकल गई। इस तरह से मौसम की आंख मिचौली से क्षेत्र में काफी उमस और गर्मी बढ़ गई। कल से बारिश की संभावना जताई जा रही है।

बिलासपुर: 5 साल में सबसे कम बारिश : जून से अब तक 42 इंच वर्षा

बीते 5 साल की तुलना में इस बार कम बारिश हुई है। राहत की बात यह है कि इस बार खेती के लिए बेहतर बरसात हुई है। एक जून से अब तक 42 इंच बारिश दर्ज की गई है। पिछले साल 49 इंच वर्षा हुई थी। हालांकि, अभी भी सिस्टम सक्रिय है, जिसके चलते विदाई बेला में बारिश की संभावना बनी हुई है।

रायगढ़: आज भी बरस सकते हैं बादल

शहर में मंगलवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। हल्की गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।


पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी थी।




रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम




आज हल्के बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।




26 सितंबर तक रायपुर में हल्की बारिश हो सकती संभावना है। इसके बाद 27 सितंबर से मौसम साफ होने लगेगा।




मंगलवार को रायपुर में दिन का तापमान 32 डिग्री के ऊपर रहा। नमी और तेज गर्मी के कारण दिनभर गर्मी और उमस महसूस हुई। कुछ जगहों पर हुई तेज बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें