तुमगांव : ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर की चोरी
तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अमलोर से घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर की चोरी की खबर सामने आई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ग्राम अमलोर निवासी मनोज कुमार कन्नौजे ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि वह मेडिकल दुकान चलाता है , 24 सितम्बर को सुबह 08:30 बजे मेडिकल दुकान गया और दोपहर 03.00 बजे घर खाना खाने आया और अपनी पत्नी उमा भारती कन्नौजे को दुकान में बिठा दिया। 03:30 बजे खाना खाकर घर में ताला लगाकर दुकान चल दिया।
दोनो दुकान में रहे और फिर शाम 07:30 बजे घर वापस आये तो देखे कि घर के दरवाजे का ताला टुटा हुआ था अंदर जाकर देखे तो बाक्स का ताला भी टुटा हुआ था, सामान बिखरा हुआ था एवं प्लास्टिक डिब्बा में रखा हुआ चांदी का तीन जोडी पायल , चांदी की बिछीया एक जोडी, चांदी की बचकानी करधन एक , चांदी का बाजुबंद दो नग, एवं चांदी का हाफ करधन कुल कीमती 28,600 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा – 305, 331(3) के तहत अपराध कायम किया है।