महासमुंद : बाइक की ठोकर से छात्र घायल - CG Sandesh

महासमुंद : बाइक की ठोकर से छात्र घायल

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी के पास एनएच 53 रोड पर बाइक की ठोकर से छात्र घायल हो गया. छात्र को डायल 112 वाहन से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

ग्राम बिरकोनी निवासी डोमेश्वर साहू ने पुलिस को बताया कि वह एलएलबी की पढाई कर रहा है. 26 सितम्बर 2024 को वह अपने मोटर सायकल क्र. CG 06 GC 0628 में निजी काम से आरंग गया था, वहाँ से अपने घर बिरकोनी आते समय शाम करीब 06.00 बजे एनएच 53 रोड देवांगन चाय ठेला के पास पीछे से आ रही मोटर सायकल क्र. CG 06 GB 4270 के चालक रमेश कुमार खडिया ने अपने मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर साईड से ठोकर मार दिया, जिससे डोमेश्वर मोटर सायकल सहित रोड़ पर घिसटते हुये गिर गया, डोमेश्वर वहीँ रोड पर बेहोस हो गया था.

मोटर सायकल क्र. CG 06 GB 4270 का चालक रमेश कुमार खडिया एक्सीडेन्ट कर भाग रहा था, जिसे झम्मन चन्द्राकर के द्वारा पकडा गया तथा डायल 112 को फोन किया. हादसे में डोमेश्वर को चोटे आयी है. डोमेश्वर को डायल 112 वाहन से जिला अस्पताल महासमुंद ईलाज के लिये ले जाया गया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी रमेश कुमार खडिया के खिलाफ 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें