महासमुंद : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत - CG Sandesh

महासमुंद : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

महासमुंद थाना क्षेत्र के घोडारी के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई. मर्ग जांच के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राईवर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है.

मर्ग जांच में पाया गया कि विरेन्द्र गेन्ड्रे पिता भागवत गेन्ड्रे उम्र 28 वर्ष निवासी नांदगांव परिवारिक काम से अपने मोटर सायकल क्र. CG 06 GB 9744 से सोनासिल्ली अपने रिस्तेदार के घर गया था.

सोनासिल्ली से वापस आते समय 27 अगस्त को शाम करीब 06:45 बजे नदी मोड़ घोडारी बाबे दा ढाबा के पास सामने से ट्रक क्र. OD 07 AH 3886 के चालक ने अपनी वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक विपरित दिशा से चलाते लाकर सामने से ठोकर मार दिया, जिससे विरेन्द्र गेन्ड्रे के सिर ,कमर में गंभीर चोट लगी, उसे डायल 112 वाहन की मदद से जिला अस्पताल महासमुंद ईलाज के लिये ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने आरोपी ट्रक क्र. OD 07 AH 3886 के चालक के खिलाफ धारा 106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें