तेंदूकोना : ताला तोड़ने की बात पर विवाद होने पर मारपीट
तेंदूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम बुन्देली में घर का ताला तोड़ने की बात पर विवाद होने पर मारपीट के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.
बुन्देली निवासी टिकेश्वर बलिहार ने पुलिस को बताया कि 27 सितम्बर को उसके घर में लगे ताला को बगैर पूछे ओमप्रकाश बलिहार तोड दिया. जिसको देख टिकेश्वर ने क्यों तोडे हो ताला को बगैर पूछे कहा तो इतने में अश्लील गाली बकते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखे डण्डा से मारपीट करने लगा और डण्डा से सिर में मारा, जिससे उसके सिर में चोंट लगी है.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ओम प्रकाश बलिहार के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें