पेट्रोल-डीजल हो सकता है सस्ता... - CG Sandesh

पेट्रोल-डीजल हो सकता है सस्ता...

पेट्रोल-डीजल के रेट पर राहत मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। दरअसल कच्चे तेल की कीमतों में हाल के सप्ताहों में आई कमी से पेट्रोलियम कंपनियों के वाहन ईंधन पर मुनाफे में सुधार हुआ है। इससे सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को पेट्रोल तथा डीजल की कीमतों में 2 से 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने की गुंजाइश मिली है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने ये जानकारी दी है।

दरअसल, मार्च 2024 से अभी तक कच्चे तेल के रेट में 12 प्रतिशत तक कटौती हुई है। ऐसे में तेल बाजारों और रिफाइनिंग कंपनियों का मार्जिन बढ़ा है। इस वजह से कहा जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत भी कम हो सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में इम्पोर्ट होने वाले कच्चे तेल की औसत कीमत सितंबर में कम होकर 74 डॉलर प्रति बैरल हो गई है।


अन्य सम्बंधित खबरें