तुमगांव : मछली पकड़ने के लिए जाल लगाने की बात पर दो पक्षों मे... - CG Sandesh

तुमगांव : मछली पकड़ने के लिए जाल लगाने की बात पर दो पक्षों में मारपीट

तुमगांव थाना क्षेत्र के कानून बाहरा के पास नहर में मछली पकड़ने के लिए जाल लगाने की बात पर दो पक्षों में मारपीट हुई. शिकायत के बाद पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम भोरिंग वार्ड नं 14 निवासी संतोष ने पुलिस को बताया कि 25 सितम्बर को वह दिनेश यादव, टिकेश्वर यादव के साथ कानून बाहरा के पास नहर में मछली पकडने जाली लगाया था, जिसे देखने के लिए रात करीबन 10:30 बजे गये थे. पहले से तुमगांव निवासी मछली पकडने के लिए जाल लगा रहे थे, संतोष और उसके दोस्त को देखकर आरोपीगण तुम लोग मछली चोरी करने आये हो कहकर गंदी-गंदी गाली गुप्तार करने लगे. संतोष बोला मैं मछली चोरी करने नहीं आया हूं बल्की मछली पकडने के जाल को देखने आया हूं. इतने में आरोपीगण एक राय होकर गंदी-गंदी गाली गुप्तार करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए थप्पड एवं हांथ में रखे डंडा से मारपीट किये. तेजराम द्वारा अपने हांथ में रखे डंडा से मारने से संतोष के सिर में चोंट लगी है. 27 सितम्बर को संतोष, दिनेश यादव और टिकेश्वर यादव के साथ थाना रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा. पुलिस ने आरोपी तेजराम धीवर, चन्दुलाल धीवर के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

वहीं, वार्ड नं 13 भांठापारा तुमगांव निवासी तेजराम ने पुलिस को बताया कि 25 सितम्बर को रात करीबन 9 बजे तेजराम, अपने पिताजी चन्दूलाल धीवर, नाना के साथ मछली पकडने के लिए कानून बाहरा के पास नहर में जाली लगा रहा था. उसी समय ग्राम भोरिंग निवासी संतोष साहू, टिकेश्वर यादव, दिनेश यादव आये और बोले कि हम लोग यहां पर जाल लगाते हैं तूम लोग मछली चोरी करने आये हो कहकर अश्लील गाली गुप्तार कर एक राय होकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर गर्दन को पानी में दबा दिये. मारपीट करने से तेजराम के दाहिने हांथ के पंजा, बांए हांथ के बांह, सीना, सिर में तथा बदन में तथा तेजराम के पिता के बांए आंख के उपर, बांए बांह, बांए पैर के पंजा के पास चोंटे आई है. आरोपी लोग तेजराम के पहने हुए कपडा को फाड दिये. लडाई झगडा होने के दौरान तेजराम के जेब में रखा पर्स जिसमें एटीएम, आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईडी एवं नगदी रकम 2200 रूपये कहीं गिर गया.

मामले कि शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी संतोष साहू , टिकेश्वर यादव , दिनेश यादव के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें