CG : अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटी तेज रफ्तार कार, सवार व्... - CG Sandesh

CG : अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटी तेज रफ्तार कार, सवार व्यक्ति की मौत 

 

धमतरी। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गई, हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है।


जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार की देर शाम कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम थूहा के पास हुआ है, बताया जा रहा है कि कार सवार ग्राम थुहा की ओर से गुजर रहा था, इस दौरान उसकी कार अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी और पलट गई थी, जिससे उसकी मौत हुई है, मृतक भिलाई निवासी ओमप्रकाश यादव बताया जा रहा है। इधर हादसे की सूचना के बाद कुरूद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी, क्रेन के माध्यम से कार को सीधी कर खेत से बाहर निकाला गया, वहीं मृतक के शव को मरचुरी भेजा गया है। हादसे के बाद मौके में लोगो की भीड़ भी जमा हो गई थी, पुलिस ने बताया हादसे में कार सवार की मौत हुई है पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।






author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें