CG : नहर में मिली बकरी चरवाहा की लाश, परिजनों ने जताई हत्या ... - CG Sandesh

CG : नहर में मिली बकरी चरवाहा की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

धमतरी। जिले के आमदी में उस वक्त सनसनी फ़ैल गई जब एक बकरी चरवाहा का शव खेत किनारे छोटे नहर में खून से लतपत अवस्था में मिला, सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है।

दरअसल आमदी निवाशी आत्माराम पटेल रोज की तरह सोमवार को बकरी चराने गया हुआ थाम, लेकिन काफी समय गुजर जाने के बाद भी वापस नहीं आया जिस कारण परिजन युवक को ढूढने निकल पड़े, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। इधर मंगलवार को तड़के सुबह खेत किनारे छोटे नहर में आत्माराम का शव खून से लतपत अवस्था में मिला। जिसके बाद इलाके मे सनसनी फ़ैल गई, परिजनों ने बताया कि शव के सिर व कान पर चोट के निशान मिले है। जिनसे हत्या होने का प्रतीत होता है, परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस से जांच की मांग कर रहे है। बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।




author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें