यादव रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की प्रदेश स्तरीय समाजिक बैठक का आयोज... - CG Sandesh

यादव रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की प्रदेश स्तरीय समाजिक बैठक का आयोजन

यादव रेजिमेंट छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष बने वीरेन्द्र यादव, कहा- सदैव समाज हित के कार्य करूंगा

रायपुर शहर ट्रांसपोर्ट नगर में यादव रेजिमेंट छत्तीसगढ़ के सभी पराधिकारियो व सदस्यों की उपस्थिति में सामाजिक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में उपस्थित समाज के सभी वरिष्ठ जनों व समाज के लोगों ने श्री वीरेन्द्र यादव को प्रदेश अध्यक्ष चुना यादव का पुष्प माला पहनाकर साफा बांधकर बधाई व शुभकामनाएं दी।

नवनियुक्त अध्यक्ष ने सभी वरिष्ठ लोगों से आशीर्वाद प्राप्त किया और युवाओं का आभार व्यक्त कर कहा कि मैं अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ पालन करूंगा। उन्होंने कहा कि सदैव समाज हित के कार्य करूंगा।

बैठक में मुख्यतः सभी संरक्षकगण राजाराम यादव,बाबुल यादव,गोलू गवली,मिथलेश यादव, ,उपेंद्र यादव,भारत यादव ,संजय यादव,दीनानाथ यादव,अवधेश यादव संगठन मंत्री ,छोटेलाल यादव महामंत्री ,गोपाल यादव जी,प्रदीप यादव जी मंत्री,बृजभान यादव उपाध्यक्ष ,सुभाष यादव उपाध्यक्ष,कुंदन यादव युवा अध्यक्ष, संजय यादव सचिव, अरुण यादव कोषाध्यक्ष, सुभाष यादव प्रदेश मीडिया प्रभारी और अन्य लोग उपस्थित रहे ।



वार्ता में सुभाष यादव (प्रदेश मीडिया प्रभारी)  ने बताया कि यादव रेजिमेंट  छत्तीसगढ़ ,सामाजिक संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज नशा का रोकथाम,दहेज प्रथा रोकथाम,गाय हत्या बंद करने के लिए संकल्पित है। महाराष्ट्र सरकार की तरह ही आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्री महोदय जी से मिलकर देसी गाय को राज्य माता का दर्जा दिए जाने बाबत ज्ञापन दिया जायेगा ।।

साथ में शिक्षा को बढ़ावा देना ,रोजगार,सामाजिक जागरूकता,बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ,के साथ साथ धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना है ।
संस्था द्वारा समय समय पर धार्मिक आयोजनों में भी शिक्षा,रोजगार,पर चर्चा की जाती रहती है ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें