सरायपाली : ट्रक की ठोकर से बाइक सवार महिला की मौत - CG Sandesh

सरायपाली : ट्रक की ठोकर से बाइक सवार महिला की मौत

हॉस्पिटल से घर लौटते समय ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई. सरायपाली पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राईवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम गाताडीह निवासी भगत सिदार ने पुलिस को बताया कि उसका ससुराल ग्राम केन्दुढार है. 01 अक्टूबर 2024 को भगत सिदार उसकी साली कुंती सिदार का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से ईलाज कराने अपनी सास मालती सिदार को बाइक क्रमांक CG 12 AA 6386 में बैठाकर शासकीय अस्पताल सरायपाली गया था. 

ईलाज कराने के पश्चात वापस ग्राम केन्दुढार जा रहे थे दोपहर करीब 02 बजे बालसी मेन रोड पर खान किराना दुकान के सामने पीछे से (सरायपाली की ओर से) आ रही ट्रक क्रमांक CG 04 PG 9466 के चालक ने अपने वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाकर मोटर सायकल क्र. CG 12 AA 6386 को पीछे से ठोकर मार दी, जिससे भगत सिदार एवं कुन्ती सिदार मोटर सायकल से दूर गिर गए एवं मालती सिदार रोड में गिर गई, मालती का सिर ट्रक के निचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक क्रमांक CG 04 PG 9466 के चालक के विरूध्द अपराध धारा 281, 125(A), 106 (1) BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें