बागबाहरा : डेली नीड्स की दूकान से पैसे, सामान और सीसीटीवी की डीव्हीआर चोरी
बागबाहरा के पोस्ट ऑफिस के पास स्थित
डेली नीड्स की दूकान से गल्ले में रखे पैसे, सामान और सीसीटीवी की डीवीआर चोरी हो
गई. जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, आशीष देवांगन पिता राजेश देवांगन उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नं. 03 थाना पारा बागबाहरा का पोस्ट ऑफिस बागबाहरा के पास डेली नीड्स एवं चाय की दुकान है. रोज की भांति 04 सितम्बर 2024 को रात 11 बजे अपनी दुकान को बंद कर ताला लगाकर अपने घर चला गया.
05 सितम्बर 2024 को सुबह 5 बजे दुकान आया तो देखा कि उसके डेली नीड्स की दुकान की पीछे की ओर टीना सेड कटा हुआ था. दुकान का ताला खोला तो देखा की सामान अस्त-व्यस्त बिखरा पडा था, गल्ले का ताला टुटा हुआ था. गल्ले में रखा चिल्हर पैसा करीबन 5000/- रूपये चिल्हर सामान पान मसाला, सिगरेट कीमती करीबन 4000/- रूपये को एवं लगे सीटीटीव्ही कैमरा की डीव्हीआर पुरानी इस्तमाली कीमती 4000/- रूपये जुमला कीमती 13,000/- रूपये को चोरी कर ले गया.
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.