कोमाखान : ताला तोड़कर पेटी से पैसों की चोरी - CG Sandesh

कोमाखान : ताला तोड़कर पेटी से पैसों की चोरी

कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम नर्रा के आटा चक्की हालर मिल का ताला तोड़कर पेटी के अंदर रखे लगभग 4500 रूपये चोरी के मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसका ग्राम नर्रा में आटा चक्की हालर मिल है. 30 सितम्बर 2024 को शाम करीबन 7 बजे दिन भर का आवक नगदी रकम लगभग 4500 रूपये आटा चक्की हालर मिल में लकड़ी की पेटी (गल्ला) में रखकर आटा चक्की हालर मिल में ताला बंद करके अपने घर चला गया. 

प्रदीप कुमार गुप्ता अगले दिन सुबह करीब 6 बजे आटा चक्की हालर मिल पहुंचा तो हालर मिल का मेन गेट का ताला टूटा हुआ था व कुण्डी में टूटा ताला लटका था. अंदर जाकर देखा तो लकडी की पेटी (गल्ला) का ताला भी टूटा हुआ था. पेटी के अंदर रखे लगभग 4500 रूपये कोई अज्ञात चोर रात को चोरी कर ले गया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 305-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें