सरायपाली : ग्राम कुटेला में सार्वजनिक नवदुर्गा पूजा उत्सव का... - CG Sandesh

सरायपाली : ग्राम कुटेला में सार्वजनिक नवदुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन

ग्राम कुटेला में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नवदुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन समस्त ग्राम वासियों द्वारा 3 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक किया जा रहा है। नवदुर्गा पूजा का शानदार 33 वाँ वर्ष है। जगत जननी जगदंबा मां दुर्गा की असीम कृपा से इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें आप सभी श्रद्धालु, भक्तजन सपरिवार सादर आमंत्रित है। जिसमें प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम रखा गया है। 

3 अक्टूबर कलश यात्रा मूर्ति स्थापना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। 4 अक्टूबर को पाला सत्यनारायण पूजा बहेरापाली। 6 अक्टूबर गम्मत मयारू गंगा सारबोंग। 8 अक्टूबर गोविंद चंद छत्तीसगढ़ी नाटक बिजराभांठा। 10 अक्टूबर रामायण गायन पूजा मानस परिवार चिरको।11 अक्टूबर महाअष्टमी पूजन हवन।12 अक्टूबर माता रानी के दरबार में नव कन्या पूजन भंडारा प्रसाद वितरण रात्रि दशहरा(विजयादशमी)दण्ड नृत्य साहजबहाल ओड़ीसा। 13 अक्टूबर प्रात:काल देवी विसर्जन,भंडारा प्रसाद वितरण। प्रतिदिन संध्याकालीन आरती भव्य भक्ति मय संगीत के साथ होगा। सभी भक्तगण आरती में पधारकर पुण्य के भागीदार बनें। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम का आनंद उठाएं। 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें