सिंघोड़ा : 1 लाख 26 हजार रूपये के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार - CG Sandesh

सिंघोड़ा : 1 लाख 26 हजार रूपये के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

थाना सिंघोडा जिला महासमुन्द पुलिस के द्वारा अवैघ मादक पदार्थ गांजा पर कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक महासमुंद द्वारा समस्त थाना चौकी प्रभारियो को अवैध नशीले पदार्थो की परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जिस पर थाना सिंघोडा एवं सायबर सेल के संयुक्त टीम द्वारा 2 अक्टूबर को हमराह आरक्षक 517, 933, 799, 830 मय पुलिस अधिग्रहित वाहन क्रमांक CG 04 PL 2687 मे मय विवेचना कीट, सील चपडा के जुर्म जरायम पतासाजी अवैध मादक पदार्थ रेड कार्यवाही वास्ते देहात पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था. ग्राम चिवराकुटा पहुंचा था तभी लगभग 08:40 बजे जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति एक काला नीला कलर का प्लेटिना बजाज बिना नंबर मो0सा0 मे अवैध मादक गांजा रखकर उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रहा है.

सूचना पर एन एच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल मे जाकर घेराबंदी कर एक काला नीला कलर का प्लेटिना बजाज बिना नंबर मो0सा0 में सवार एक व्यक्ति को पकडा नाम पता पूछने पर अपना नाम नीरज कोहरी पिता गुड्डू कोहरी उम्र 22 साल साकिन वार्ड नंबर 03 लालपुरा थाना सिहोर जिला जबलपुर (म0प्र0) का निवासी होना बताया जिसके पास मे रखे एक प्लास्टिक बोरी मे 04 पैकेट खाकी रंग से टेपिंग किया हुआ कुल 8.400 किलोग्राम नमीयुक्त मनोत्तेजक अवैध मादक पदार्थ गांजा मिलने से आरोपी को धारा 52(1) एनडीपीएस एक्ट की नोटिस देकर गिरफ्तारी के कारणो से अवगत कराते हुए आज दिनांक 02/10/2024 के 12:35, बजे गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड मे भेजा गया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें