कोमाखान : शराब के नशे में महिला के साथ मारपीट - CG Sandesh

कोमाखान : शराब के नशे में महिला के साथ मारपीट

कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम टोंगोपानी में शराब के नशे में आकर पैसे की लेनदेन की बात को लेकर महिला के साथ मारपीट के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

ग्राम टोंगोपानी निवासी पीड़िता आरती साहू ने पुलिस को बताया कि 2 अक्टूबर को रात करीब 9 बजे वह खाना खाकर घर के सामने बैठी थी, उसी समय गांव का शंकर साहू पिता डोमन साहू शराब के नशे में आया और पैसे की लेनदेन की बात को लेकर आरती को अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा, जिससे आरती के दांये एवं बांये भुजा के पास चोंट आई है. घटना को आरती के पति भारत साहू, देवर जीवन साहू देखे सूने एवं बीच बचाव किये.

शंकर साहू आये दिन शराब के नशे में आकर गाली गलौज करता है एवं जान से मारने की धमकी देता है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शंकर साहू के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें