कोमाखान : बाइक की ठोकर से सायकल सवार की मौत
टेमरी से साल्हेभांठा जाने वाली रोड पर सायकल से काम कर घर लौट रहे व्यक्ति को बाइक ने ठोकर मार दी, जिससे सायकल सवार की दर्दनाक मौत हो गई.
कोमाखान
थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, डोंगा खम्हरिया निवासी प्रीतम सिन्हा पिता स्व0 ईश्वर सिन्हा उम्र 40 साल खरियार रोड़ से काम करके अपने घर डोंगा खम्हरिया अपने सायकल से घर जा रहा था.
इसी दौरान टेमरी से साल्हेभांठा रोड़ पर पीछे से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GB 4051 के चालक ने अपने वाहन को काफी तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मार दी. हादसे के बाद उसे डायल 112 वाहन से सीएचसी बागबाहरा ले जाया गया, जहाँ प्रीतम सिन्हा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी बाइक चालक के खिलाफ 106(1)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें