सरायपाली : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का मकसद महिला सशक्त... - CG Sandesh

सरायपाली : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का मकसद महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना - दीक्षा बारीक़

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 2 अक्टूबर 2024 से 11 अक्टूबर 2024 कार्यक्रम आयोजन,  आज की कार्यक्रम मे महिला बाल विकास पर्यवेक्षक दीक्षा बारीक़ ने बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए बताया की बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ योजना की मकसद है लैंगिक भेदभाव निपटना, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, लैंगिक पूर्वाग्रह के बारे में जागरूकता बढ़ाना, लड़कियों के लिए कल्याणकारी सेवाओं को बढ़ाना, बाल लिंगानुपात में गिरावट को रोकना, बालिकाओ के लिए शिक्षा का महत्व स्त्रियों का परिवार, समाज व राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है. बालिकाओ पर भी किसी भी देश का भविष्य निर्भर करता है. क्योकि बालिकाए आगे चलकर माँ बनती है और माँ किसी भी परिवार की केन्द्रीय इकाई होती है. यदि माँ को शिक्षा प्राप्त नहीं है और वह बचपन से ही कुपोषण व अज्ञानता की शिकार है, तो वह एक स्वस्थ शिक्षित परिवार व उन्नत समाज को जन्म देने में विफल रहेगी. अत: बालिका के लिए शिक्षा नितांत आवश्यक है ।


महिला बाल विकास द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को अधिक अवसर प्रदान के महत्व पर प्रकाश डालना और बालिकाओं द्वारा शिक्षा, पोषण, कानूनी अधिकार, चिकित्सा देखभाल भेदभाव, हिंसा और बाल विवाह से सुरक्षा मे आने वाली असमानताओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है ।। आज की कार्यक्रम मे प्राचार्य श्री वाय भोई, शिक्षक बी एल तांडी, पी एन भोई, बी एन मिश्रा, डी एन चौधरी, एस के साहू, एस के पटनायक, डी एल भोई, आर एल तांडी, पी तिवारी, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता उपस्थित रहे ।।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें