सरायपाली : खेत देखने गए किसान की मोटरसायकल पार.
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम काशीपाली में अपने खेत देखने गए एक किसान की मोटरसायकल चोरी हो गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
ग्राम लम्बर निवासी मिथिलेश कुमार चौरसिया ने पुलिस को बताया कि 24 सितम्बर 2024 के दोपहर करीबन 01:30 बजे वह अपनी हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटर सायकल क्रमांक CG06GX8268 से काशीपाली चौक के पास अपने खेत को देखने गया था. तथा मोटर सायकल को मेन रोड के किनारे खड़ी कर हेण्डल लाक कर चाबी अपने पास रखा और अपने खेत देखने चला गया.
इसके बाद दोपहर करीबन 02:00 बजे जब वह वापस अपनी मोटर सायकल के पास आया तो देखा कि वहां मोटर सायकल जहां खड़ा नही था. जिसे आसपास पता तलाश करने पर पता नही चला.
मोटरसायकल काले रंग की हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटर सायकल क्रमांक CG06GX8268 कीमती करीबन 20000 रूपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध में पुलिस ने अज्ञात आरोपी का कृत्य अपराध धारा 303(2) BNS का अपराध घटित करना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया हैं.