news-details

बसना : बंसुला संकुल से सुजाता मैडम को मिला उत्कृष्ट शिक्षक का पुरस्कार

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा अंजोर भारत बसना के द्वारा स्व. प्रेमसिंह साव सर की स्मृति में ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अथिति के रूप में बसना के विधायक डा संपत अग्रवाल जी एवं पूर्व प्राचार्य रमेश कुमार खरे सर उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में बंसूला संकुल से उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्राचार्य बलदेव मिश्रा सर को उत्कृष्ट प्राचार्य एवम् सुजाता प्रधान को उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में अतिथियों के द्वारा साल, श्रीफल स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र के देकर सम्मानित किया गया।  

इस अवसर पर समिति के सस्थापक सदस्य के रुप में गीतांजलि नाग प्रधान पाठक एवं प्रवीर कुमार बेहेरा प्रधान पाठक को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर समिति के संरक्षक एवम् बीआरसी पूर्णानन्द मिश्रा,अनिल सिंह साव,प्रेमचंद साव,दिजेंद्र कुर्रे, विवेक दास, खिरोद्र पुरोहित ने शुभकामना एवं बधाई प्रदान किया। तथा संकुल से समन्यवक गोवर्धन डडसेना, प्रधान पाठक सुशील कुमार सिन्हा,दिनेश डडसेना, कौशल बेहेरा, पदमिनी साहू, संतोषी साहू, शशि कुमार साव, प्रकाशिनी नंद, राजेश भोई, राजेश साव, अनिता साहू ,सीता साहू, पुष्पांजलि मैडम ने पुरस्कृत शिक्षको को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।




अन्य सम्बंधित खबरें