बसना : छोटेटेमरी में न्योता भोज का आयोजन - CG Sandesh

बसना : छोटेटेमरी में न्योता भोज का आयोजन

शासकीय प्राथमिक शाला छोटेटेमरी में प्रधान पाठक गफ्फार खान द्वारा न्योता भोज का आयोजन किया गया। न्योता भोज में केला, मिक्चर, बिस्किट, मीठा दिया गया। सभी बच्चों ने प्रफुल्लित होकर न्योता भोज का आनंद लिया। 

प्रधान पाठक गफ्फार खान ने न्योता भोज के बारे में बताया कि कोई भी आमजन,संगठन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्था,व्यापारिक और सभी वर्गो के लोग नेवता भोजन में सहभागी बन सकते है।

इस मौके पर SMC अध्यक्ष विरेंद्र साव, उपाध्यक्ष सुनीता साहू, सुरेश साव, गोकुल जगत, धोबा प्रधान, शाहिद हुसैन, मिनीलाल जगत, शिक्षिका तंजू साव, प्रीतम पटेल, रसोइया खैरून हुसैन आदि उपस्थित थे।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें