छत्तीसगढ़ के इन भागों में दो दिन बाद बारिश के आसार...
छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में बारिश की संभावना है. आज रविवार को कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं उत्तरी अरब सागर के अधिकांश हिस्सों में मानसून की फिर से वापसी हो रही है. इसके वजह से बारिश की संभावना है.
मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, दो दिनों बाद यानी आठ अक्टूबर से उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ हल्की मध्य बारिश होने की संभावना है. विभाग ने अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना जताई है; वही रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है.
वहीं आंध्र प्रदेश तट से दूर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवर्ती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर और 4.5 किलोमीटर के बीच दक्षिण पश्चिम की ओर ऊंचाई के साथ झुका हुआ है. इसके प्रभाव से राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में हल्की बादल के साथ धूप निकली हुई है.