news-details

पंचायत भवन में महिला के साथ संबंध बनाते पकड़ाया सचिव

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के एक सचिव ने पंचायत भवन को अपनी अय्याशी का अड्डा बना रखा था जिसने सिवनी जिले को शर्मसार करके रख दिया हैं। सिवनी जिले से पंचायत भवन में ग्राम पंचायत सचिव की अय्याशी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस चौंकाने वाली खबर को देखकर आप शर्मसार हो जाएंगे। सिवनी जिले के पंचायत सचिव का एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार पूरा मामला सिवनी जिले के बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरचिरा ग्राम पंचायत का है यहां ग्रामीणों ने सचिव को पंचायत भवन के अंदर ही एक महिला के साथ आपत्तिजनक या यूँ कहें संभोग करते हुए पकड़ा है। इसका पूरा वीडियो बनाकर उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही सरकारी कार्यालयों पर प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे हैं। वीडियो में दिख रहे ग्राम पंचायत सचिव का नाम सुरेश बोपचे बताया जा रहा है। हालाँकि हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।

सूत्रो की माने तो सचिव सुरेश बोपचे ने सरकारी योजनाओ का लाभ दिलाने के एवज में आदिवासी महिला का शारीरिक शोषण पंचायत भवन में किया। उस पर कई ग्रामीणों ने आरोप भी लगाया की सरकारी योजनाओ का लाभ दिलाने के नाम पर पांच-पांच हजार की उगाही भी कर चूका हैं।

ग्रामीणों के अनुसार उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी की चिरचिरा पंचायत का सचिव महिला को अपनी हवस का शिकार बनाने जा रहा हैं। उन्होंने पंचायत भवन पर जाकर देखा तो सचिव सुरेश बोपचे एक महिला के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। ग्रामीणों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया।




अन्य सम्बंधित खबरें