सरायपाली : ओवर टेक कर बाइक को सामने खड़ी कर चाक़ू मारकर लूट लि... - CG Sandesh

सरायपाली : ओवर टेक कर बाइक को सामने खड़ी कर चाक़ू मारकर लूट लिए पैसे

सुरंगी नाला के आगे ग्राम तोरसिंहा के पास पदमपुर रोड पर तीन लोग ओवर टेक कर बाइक को सामने खड़ी कर चाक़ू मारकर पैसे लुट लिये. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

मेघनाथ परेवा पिता स्व. गन्शो परेवा उम्र 52 साल निवासी कुण्डापाली ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि वह सब्जी बेचने का धंधा करता है. 06 अक्टूबर 2024 को सुबह उठकर अपने गांव का लोकनाथ सरवास के साथ सब्जी मंडी सरायपाली सब्जी खरीदने अपने गांव से अपने-अपने मोटर सायकल में जा रहे थे. सुबह करीब 4 बजे सुरंगी नाला के आगे पीछे से ओवर अटेक कर एक मोटर सायकल में बैठे तीन व्यक्ति लोकनाथ सरवास के आगे खड़ी कर मोटर सायकल अड़ा दिये और लोकनाथ सरवास को रोकने लगे तो लोकनाथ सरवास धक्का देकर आगे वहीं बढ़ने लगा तो तीनो व्यक्ति लोकनाथ को पकड़ लिये और झुमा झटकी कर रहे थे.

उसी समय मेघनाथ परेवा को भी तीनो ने रोक कर पकड़ कर बायें जेब में रखे रूपये को निकालने लगे. मेघनाथ परेवा ने अपने जेब पर हाथ रखकर दबा दिया तो एक व्यक्ति ने अपने साथी शेखर का नाम लेकर बोला चाकू मार तो वह व्यक्ति मेघनाथ के बायें जांघ में चाकू मार दिया और उसके साथी मेघनाथ के जेब में रखे 7000 रूपये छीन लिया. तब शेखर नाम का व्यक्ति अपने दोनों साथी का नाम रूपानंद, बन्नू को बोले गाड़ी जल्दी स्टार्ट कर भागो जल्दी यहां से कहते हुये तीनों मोटर सायकल स्टार्ट कर सरायपाली की ओर भाग गये.

पीड़ितों ने पकड़ो-पकड़ो कहकर जोर-जोर से चिल्लायें किन्तु आसपास कोई नहीं था. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने शेखर, रूपानंद और बन्नू के खिलाफ 126(2)-BNS, 3(5)-BNS, 309(6)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें