सरायपाली : 7 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : 7 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बलौदा पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 अक्टूबर को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति टेमरी-जामपाली रोड़ ग्राम गेर्रा में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है.

पुलिस ने मुखबीर के बताये अनुसार टेमरी-जामपाली रोड़ ग्राम गेर्रा पहुंचकर आरोपी नवीन सिदार पिता भकल सिदार उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम जामपाली को पकड़ा और पास रखे सामान के बारे में पूछनें पर प्लास्टीक थैला के अंदर महुआ शराब का होना बताया.

आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टीक थैला के अंदर एक प्लास्टीक झिल्ली में करीबन 05 लीटर महुआ शराब भरी हुई, 2 नग एक लीटर क्षमता वाली प्लास्टीक बाटल में भरा हुआ करीबन एक-एक लीटर दोनों बाटल मिलाकर 02 लीटर महआ शराब कुल जुमला 07 लीटर महुआ शराब कीमती 1400 रूपये को जप्त किया गया. आरोपी के खिलाफ छत्‍तीसगढ़ आबकारी (संशोधन) अधिनियम 200234(2) के तहत कार्रवाई की गई.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें