सरायपाली एसडीएम नम्रता चौबे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण, लटका मिला ताला, कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी।
सरायपाली एसडीएम नम्रता चौबे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण, लटका मिला ताला, कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली नम्रता चौबे के द्वारा आज 7 अक्टूबर 2024 को शाम लगभग 8:00 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटसेंदरी का आकस्मिक निरीक्षण खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वी ए के कोसरिया एवं विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह के साथ किया जहां पर स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटका मिला। यहां पर कोई भी स्टाफ उपस्थित नहीं थे संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया जा रहा है। एसडीएम मैडम द्वारा स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारियों को अपने मुख्यालय में रहकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें