पिथौरा : फल खरीदकर घर लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत - CG Sandesh

पिथौरा : फल खरीदकर घर लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम जन्घोरा के पास फल खरीदकर घर लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई.

ग्राम ठाकुरदियाखुर्द निवासी बलराम जोशी ने पुलिस को बताया कि 7 अक्टूबर को उसका बड़ा भाई भोलाराम जोशी किसी का मोटर सायकल लेकर ग्राम जंघोरा फल खरीदने गया था. 

ग्राम जंघोरा से फल खरीदकर वापस घर आ रहा था तभी सुबह करीब 08:50 बजे खुटेरी मार्ग मोड के पास ग्राम जंघोरा के पास कोई अज्ञात वाहन का चालक अपनी वाहन को तेज रफ्तार लापरवाहीपूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मार दिया, जिससे बलराम जोशी के बडे भाई के सिर में चोटे आई, जिससे उसकी मौत हो गई.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ 106(1)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें