तेन्दुकोना : सड़क हादसे में मोपेड सवार की मौत - CG Sandesh

तेन्दुकोना : सड़क हादसे में मोपेड सवार की मौत

बुंदेली से तेन्दुकोना मार्ग में सड़क हादसे में मोपेड सवार की मौत हो गई. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई थी. जांच के बाद केस दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस ने भगवानी बैरागी का मर्ग जांच किया. जांच के दौरान भगवानी की पत्नि दुलारी बाई और गवाह भगतराम साहू, रत्थू साहू से पूछताछ किया गया. 

उन्होंने अपने कथन में बताया कि 6 जुलाई 2024 को भगवानी बैरागी बिना नंबर के TVS मोपेड एक्सल मोटरसायकल में बैठकर जाते समय खेडीगांव के पास बुंदेली से तेन्दुकोना मार्ग में पल्सर मोटर सायकल क्र. CG 06 GQ/ 7077 के चालक सियाराम के द्वारा तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाते हुये ले जाकर ब्रेकर के पास पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे TVS मोपेड एक्सल में बैठे भगवानी बैरागी के गिर जाने से सिर में चोट लगने से ईलाज के दौरान मौत हो गई.
पुलिस ने पल्सर चालक सियाराम के खिलाफ धारा 106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें