जानें छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल...
छत्तीसगढ़ से
10 अक्टूबर तक
मानसून विदा हो जाएगा, लेकिन अब मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने से वर्षा की स्थिति बन रही है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत आस-पास के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। अचानक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि प्रदेश में सिस्टम सक्रिय हो चुका है। 8 अक्टूबर की शाम और 9 अक्टूबर की सुबह वर्षा हो सकती है। इसके बाद नौ की शाम व 10 अक्टूबर की सुबह गरज-चमक के साथ बादल बरस सकते हैं। फिर 12 अक्टूबर के आसपास भी संभावना बन रही है। देश के अन्य राज्यों की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड में भी भारी बारिश की संभावना है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
छत्तीसगढ़ में अब तक 1169.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1169.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 08 अक्टूबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2394.2 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 606.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 636.3 मिमी, सूरजपुर में 1164.2 मिमी, बलरामपुर में 1742.3 मिमी, जशपुर में 1068.1 मिमी, कोरिया में 1127.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1088.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 959.2 मिमी, बलौदाबाजार में 1188.3 मिमी, गरियाबंद में 1115.0 मिमी, महासमुंद में 971.4 मिमी, धमतरी में 1040.4 मिमी, बिलासपुर में 996.9 मिमी, मुंगेली में 1117.1 मिमी, रायगढ़ में 1112.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 734.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1223.5 मिमी, सक्ती 1063.1 मिमी, कोरबा में 1419.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1207.5 मिमी, दुर्ग में 656.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 923.0 मिमी, राजनांदगांव में 1128.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1239.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 856.6 मिमी, बालोद में 1199.6 मिमी, बस्तर में 1279.1 मिमी, कोण्डागांव में 1207.0 मिमी, कांकेर में 1424.3 मिमी, नारायणपुर में 1465.8 मिमी, दंतेवाड़ा में 1550.9 मिमी और सुकमा जिले में 1676.4 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।