news-details

सरायपाली : नेटवर्क विहीन ग्रामों में छूटे हुए हितग्राहियों का आज बनाया जाएगा आयुष्मान कार्ड, इन कर्मचारियों की लगी ड्यूटी।

महासमुंद कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के समस्त पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड शत प्रतिशत बनाया जाना है। जिसके लिए सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी नम्रता चौबे ने आदेश जारी कर इस कार्य हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।

यह शिविर सरायपाली विकासखंड के नेटवर्क विहीन ग्रामों के लिए लगाया जा रहा है। जहां विशेष रूप से निकटतम नेटवर्क ग्राम में आज 10 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे से कैंप का आयोजन किया गया है।

इस कैम्प में ग्राम वार छूटे हुए हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा, जिसके लिए माइक्रो प्लान सहित विभिन्न कार्यों हेतु स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, जनपद पंचायत, महिला एवं बाल विकास के अधिकारी कर्मचारीयों की ड्यूटी लगाई गई है।




अन्य सम्बंधित खबरें