आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती - CG Sandesh

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती

एकीकृत बाल विकास परियोजना जैजैपुर, जिला सक्ती अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र मुक्ता 2 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र का प्रारूप परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय जैजैपुर के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है। 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर पूर्ति के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदिका 10 अक्टूबर 2024 से 25 अक्टूबर 2024 तक कार्यालयीन दिवस एवं समय सुबह 11 से शाम 5 : 30 बजे तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना जैजैपुर, जिला सक्ती में बंद लिफाफा में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। शासकीय अवकाश के दिन आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा l इस संबंध में नियम एवं शर्त सहित विस्तृत जानकारी परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय जैजैपुर से प्राप्त की जा सकती है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें