बागबाहरा : बाइक की ठोकर से 2 लोग घायल
बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनापुटी चौक के पास मोटर सायकल ने सुपर एक्सल गाड़ी को ठोकर मार दी, जिससे दो लोग घायल हो गए.
चन्द्रशेखर धीवर पिता श्रीराम लाल धीवर उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम मनबाय ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि उसके बडे भैया अरूण धीवर व दिलीप ध्रुव दोनों 01 अक्टूबर 2024 को शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच सुपर एक्सल गाड़ी नंबर CG 06 GM 9724 से मांदर बनवाने के लिए मनबाय से खोपली पडाव जा रहे थे.
तभी सोनापुटी चौक के पास बागबाहरा तरफ से विपरीत दिशा से लापरवाही पूर्वक आ रही मोटर सायकल प्लेटिना चालक अरूण गोंड पिता भोले नाथ गोड निवासी ग्राम खलियापानी ने ठोकर मार दी और भाग गया.
इस दुर्घटना में अरूण कुमार धीवर के दाये पैर में चोट आई व दिलीप कुमार के सिर में चोट आई है. डायल 112 वाहन के माध्यम से उन्हें बागबाहरा ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने अरूण कुमार धीवर को रायपुर रिफर किया तथा दिलीप ध्रुव को एक दिन उपचार के बाद बागबाहरा अस्पताल से छुट्टी कर दिया गया.
वर्तमान में अरूण धीवर का रायपुर के अग्रवाल अस्पताल में ईलाज चल रहा है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी अरूण गोड के खिलाफ 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.