CG : पिता ने PUBG खेलने से किया मना, तो दसवीं के छात्र ने जह... - CG Sandesh

CG : पिता ने PUBG खेलने से किया मना, तो दसवीं के छात्र ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या

धमतरी। जिले से आत्महत्या का मामला समाने आ रहा है, यहां पिता ने बच्चे को मोबाइल फोन पर पब्जी गेम खेलने पर मना किया तो दसवीं के छात्र ने जहर का सेवन कर अपनी जान दे दी है। मामला दुगली थाना क्षेत्र का है। 

बताया जा रहा है ग्राम गुहारनाला गांव के निवासी लोकनाथ सोरी 10 कक्षा का छात्र था, जो मोबाइल फोन पर गेम खेलने का आदि था, जिसके चलते वह पढ़ाई लिखाई में ध्यान नहीं देता था, बच्चा पूरी तरह से पबजी गेम का आदि हो चुका था। 

इस आलम को देख परिजन काफी चिंतित थे। वहीं लोकनाथ के पिता ने उसे फोन पर गेम खेलने से मना कर दिया, जिसके बाद छात्र अकेले खेत चला गया, कुछ देर बाद छात्र घर वापस आया तो अचानक उल्टियां करने लगा, जिसे देखकर बच्चे को नगरी सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते बच्चे को धमतरी जिला अस्पताल रिफर किया गया, जहां रात्रि करीबन 3 बजे उसने दम तोड दिया। बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें