सरायपाली : नवरात्रि पूजा करने गए व्यक्ति की मोटर सायकल चोरी - CG Sandesh

सरायपाली : नवरात्रि पूजा करने गए व्यक्ति की मोटर सायकल चोरी

सरायपाली के दुर्गा मंदिर में नवरात्रि पूजा करने गए व्यक्ति की मोटर सायकल चोरी हो गई. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

वार्ड क्रमांक 03 सरायपाली निवासी सतीश कुमार अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि 04 अक्टूबर 2024 को वह अपने मोटर सायकल सी.डी. डॉन क्र. CG 06 GG 6606 से दुर्गा मंदिर सरायपाली में नवरात्रि पूजा करने रात करीबन 09:30 बजे गया और मोटर सायकल को मंदिर के सामने खड़ी कर लॉक कर पूजा करने मंदिर के अंदर चला गया. मंदिर से पूजा कर लगभग रात 10:15 बजे बाहर आया तो देखा की बाइक किसी ने चोरी कर ली थी.  आसपास पतासाजी के बाद भी बाइक नहीं मिली.

चोरी हुई बाइक की कीमत 20,000 रूपये बताई गई. 10 अक्टूबर को पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें