बसना : दुधीपाली नाला के पास अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : दुधीपाली नाला के पास अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बसना पुलिस ने 10 अक्टूबर को मुखबिर की सुचना पर ग्राम दुधीपाली नाला के पास में अवैध शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे आरोपी नान दाउ रात्रे पिता भगवानो रात्रे उम्र 30 साल निवासी छोटे पटनी को पकड़ा.

आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की बोरी में एक पांच लीटर वाली पीले रंग की प्लास्टिक जरकीन में भरी करीबन 04 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 800 रूपये बरामद किया गया.

आरोपी नानदाउ रात्रे का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें