बागबाहरा : दुर्गा विसर्जन के दौरान मारपीट, महिला ने दर्ज करा... - CG Sandesh

बागबाहरा : दुर्गा विसर्जन के दौरान मारपीट, महिला ने दर्ज करायी शिकायत

बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम बकमा में दुर्गा विसर्जन के दौरान मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है.

ग्राम बकमा निवासी हीरा बाई नायक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 12 अक्टूबर को विजय दशवीं के दिन गांव में वे लोग माता दुर्गा का प्रतिमा विसर्जन करने गांव के महिला सेवा मंडली के साथ सेवा गीत गाते बजाते जा रहे थे.

प्रतिमा और मंडली के आगे-आगे गांव के पुरूषोत्तम पटेल, रवि ठाकुर, टुकेश पटेल व अन्य लोग नाचते जा रहे थे. शीतला माता मंदिर तालाब के पास सेवा गीत गाना बजाना बंद कर दिया गया. 

तब गांव के पुरूषोत्तम पटेल, रवि ठाकुर, टुकेश पटेल दुबारा बाजा बजाने के लिए बोल कर हो हल्ला कर रहे थे, जिसे देख दोष कुमार नायक, श्याम लाल नायक उन्हें समझा रहे थे तभी वे तीनों गुस्से में आकर दोष कुमार नायक और श्याम लाल नायक अश्लील गाली गलौज करते हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे.

जिसे देख हीरा बाई नायक बीच बचाव करने गई तो उसे भी अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे, जिसे गांव के रमेश मोगिया, किशन चक्रधारी, फगनी पटेल, दुर्गा पटेल, केशरी नायक, निर्मला मोगिया द्वारा देखे व बीच बचाव किये. वे तीनों तालाब पास से जाते समय हीरा बाई नायक व उसके पति श्याम लाल नायक को मोहल्ले में आकर जान से मारने की धमकी देते चले गये. मारपीट से हीरा बाई के बायां आंख, सिर, पेट में चोटे आई है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी पुरूषोत्तम पटेल, रवि ठाकुर और टुकेश पटेल के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें