साय कैबिनेट की बैठक 16 अक्टूबर को, इन मुद्दों पर हो सकती है ... - CG Sandesh

साय कैबिनेट की बैठक 16 अक्टूबर को, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

रायपुर। विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक 16 अक्टूबर यानि बुधवार को रायपुर के मंत्रालय में आयोजित होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। जानकरी के अनुसार बैठक में धान खरीदी की तारीखों को लेकर चर्चा हो सकती है।

आपको बता दें 15 नवंबर से धान खरीदी हो सकती है, लेकिन विपक्ष 1 नवंबर से ही धान खरीदी की शुरुआत करने की मांग कर रहा है, उससे सरकार धान खरीदी की तारीख को लेकर विचार कर सकता है। वहीं आगामी राज्योत्सव और धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा भी किये जाने की संभावना है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें