खल्लारी : नाच प्रोग्राम देखने जा रही हूँ कहकर निकली युवती ला... - CG Sandesh

खल्लारी : नाच प्रोग्राम देखने जा रही हूँ कहकर निकली युवती लापता, अपहरण का केस दर्ज

खल्लारी थाना में 17 वर्षीय नाबालिग युवती के अपहरण के मामले में शिकायत दर्ज करायी गई है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 14 अक्टूबर को युवती नाच प्रोग्राम देखने जा रही हूँ कहकर रात करीब 9 बजे घर से निकली थी लेकिन वह वापस नहीं लौटी. उसके परिजनों ने आसपास पतासाजी की पर वह नहीं मिली. जिसके बाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गई.

पुलिस ने बहला फुसलाकर भगा ले जाने की शंका पर अपराध धारा 137 BNS के तहत अज्ञात के खिलाफ अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें