CG : इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र के माध्यम से होगी धान खरीदी, इस ... - CG Sandesh

CG : इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र के माध्यम से होगी धान खरीदी, इस दिन से होगी खरीदी प्रारंभ...

साय कैबिनेट की बैठक में धान खरीदी के सम्बन्ध के महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये हैं. राज्य के किसानों से समर्थन मूल्य पर नगद एवं लिंकिंग में धान खरीदी 14 नवम्बर 2024 से प्रारंभ होगी तथा धान खरीदी 31 जनवरी 2025 तक की जाएगी.

किसान 31 अक्टूबर तक करा सकते हैं पंजीयन

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए कृषि विभाग द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से किसान पंजीयन की प्रक्रिया जारी है, जो 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगी। वर्ष 2024-25 में 160 लाख टन धान के उपार्जन का अनुमान है। समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था पूर्व वर्ष की भांति लागू रहेगी।

सीमांत एवं लघु कृषकों को अधिकतम दो टोकन तथा दीर्घ कृषकों को अधिकतम तीन टोकन

मंत्रिपरिषद में खरीदी केन्द्रों में धान के नियंत्रित एवं व्यवस्थित रूप से उपार्जन हेतु सीमांत एवं लघु कृषकों को अधिकतम दो टोकन तथा दीर्घ कृषकों को अधिकतम तीन टोकन प्रदाय करने का निर्णय लिया गया।

इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र के माध्यम से होगी धान खरीदी
सभी खरीदी केन्द्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र के माध्यम से धान खरीदी होगी। धान खरीदी के लिए 4.02 लाख गठान नये जूट बारदाना जूट कमिश्नर के माध्यम से क्रय करने की स्वीकृति दी गई है। धान खरीदी के लिए कुल 8 लाख गठान बारदाने की जरूरत होगी। 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें