CG : दिनदहाड़े युवक से 20 लाख की लूट, मचा हड़कंप, पूरे इलाके ... - CG Sandesh

CG : दिनदहाड़े युवक से 20 लाख की लूट, मचा हड़कंप, पूरे इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े 20 लाख रूपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि मुजगहन इलाके में बदमाशों ने एक युवक को घेरकर उसके पास रखे 20 लाख रुपये की लूट करने के बाद फरार हो गये। घटना वेंकट हॉस्पिटल के सामने की बतायी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की टीम बदमाशों का सुराग जुटाने के लिए घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


जानकारी के मुताबिक लूट का शिकार युवक कैश लेकर अपने किसी काम से जा रहा था। युवक की रैकी कर रहे बदमाशों ने उसका पीछा करने के बाद उसे सुनसान क्षेत्र में घेरकर रुपये लूट लिए। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की गयी। मुजगहन थाना क्षेत्र की क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें