CG : अंधविश्वास के चक्कर में दो सगे भाईयों की मौत, 4 लोग हुए... - CG Sandesh

CG : अंधविश्वास के चक्कर में दो सगे भाईयों की मौत, 4 लोग हुए बेहोश, जानें पूरा मामला

सक्ती। जिले में एक बार फिर अंधविश्वास का खेल देखने को मिला है. बता दें कि यहां पर अंधविश्वास के फेर में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग बेहोश हो गए हैं, मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि अपने गुरुदेव की तस्वीर रखकर छः लोग साधना कर रहे थे. मंत्रोच्चार के दौरान दो युवकों की हालत बिगड़ने से जान चली गई, ये पिछले दो- तीन दिन से पूजा कर रहे थे. 

पूरा मामला सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के लोहारकोट के तांडुल डीह ग्राम का है, जहां बंद कमरे में पूजा उपासना के कारण दो सगे भाई विक्की गोंड एवं विकास गोंड की मौत हो गई है वहीं अन्य चार लोग बेहोश हुए हैं,जिसमें दो की मानसिक स्थिति सही नहीं है, बताया जा रहा है कि सभी छः लोग अपने किसी गुरुदेव की तस्वीर रखकर साधना कर रहे थे, वे पिछले दो तीन दिन से पूजा कर रहे थे, इसमें मंत्रोच्चार के दौरान दो युवकों की हालत बिगड़ने से मौत हो गई है, कमरा पूरी तरह से बंद था।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें