CG : बकरी चराने गए युवक की भालू के हमले से मौत - CG Sandesh

CG : बकरी चराने गए युवक की भालू के हमले से मौत

कोरबा जिले के जटगा चौकी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बासिन में एक युवक की भालू के हमले से मौत हो गई। आसपास खेत में काम कर लोगों की नजर पड़ी और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी, तब जाकर परिजन मौके पर पहुंचे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक धनवार (38 वर्ष) आमलीकुंडा गांव का रहने वाला था। वह रोज की तरह अपने गांव से लगे मैदान में गाय-बकरी चराने गया हुआ था। वहीं, नाले के समीप एक भालू गुफा में काफी समय से छुपा हुआ है, जो रात को विचरण करता है और दिन में आराम करता है।

जंगली भालू को देखने के लिए युवक गया हुआ था, जैसे ही गुफा के पास गया भालू ने हमला कर दिया और युवक भागने का प्रयास करता रहा, लेकिन भालू ने युवक को नोच डाला और उसी मौत हो गई।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें