सरायपाली : मामा-भांजा मेला देखने जा रहे युवक की हादसे में मौ... - CG Sandesh

सरायपाली : मामा-भांजा मेला देखने जा रहे युवक की हादसे में मौत

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम पुटका के पास सडक हादसे में मामा-भांजा मेला देखने जा रहे युवक की मौत हो गई.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, हेमचंद चौहान पिता परदेशी चौहान उम्र 18 वर्ष निवासी मुडपहार 16 अक्टूबर 2024 को अपनी मोटर सायकल CT 100 क्रमांक CG10 BD 9089 में प्रदीप नंद को पीछे बिठाकर मामा भांजा मेला देखने खोकसा जा रहा था. 

इसी दौरान रात करीबन 9 बजे भंवरपुर रोड पुटका के पास भंवरपुर की ओर से आ रही स्कूटी क्रमांक CG 06 GV 5521 के चालक ने अपनी स्कूटी को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मार दी. हादसे में हेमचंद चौहान के सिर में गंभीर चोट लगने से उपचार के दौरान मौत हो गई. पीछे बैठे व्यक्ति प्रदीप नंद के बांया पैर में चोट लगी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी स्कूटी चालक के खिलाफ धारा 281, 125A 106, BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें