CG : मवेशी चराने गए युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत - CG Sandesh

CG : मवेशी चराने गए युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत

कोरबा जिले के कटघोरा थानां क्षेत्र के ग्राम रजकमा मदनपुर क्षेत्र के युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को हेमंत यादव (19) गांव में रहने वाले लोगों के मवेशियों को लेकर चराने के लिए जंगल गया था. हेमंत एक पेड़ के निचे खड़ा था, उसी समय मौसम बिगड़ने लगा. उसी दौरान हेमंत आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें