बसना : घर घुसकर की मारपीट, मामला दर्ज
बसना थानान्तर्गत ग्राम खरोरा में अचानक
घर अन्दर घुसकर अश्लील गाली गलौज और मारपीट करने के आरोप में थाने में मामला दर्ज
किया गया है.
ग्राम खरोरा निवासी पदम बाई निर्मलकर ने पुलिस को बताया की 13 अक्टूबर को शाम करीबन 07:30 बजे उनके गांव के रामाधीन गोंड, पदम बाई के घर अंदर घुसकर अचानक गंदी - गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किया. पदम बाई द्वारा क्या हो गया क्यों मार रहे हो कहने पर कुछ नहीं बोला और भाग गया.
उसी समय पदम बाई के घर के आंगन में मंटू डडसेना और किशन सोनी बैठे थे और घटना को देखे सुने हैं. मारपीट से पदम बाई के गाल में चोट आई है. परिवार में सलाह लेने के बाद थाने में शिकायत दर्ज करायी गई.
आरोपी रामाधीन गोंड के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 333-BNS के तहत बसना थाना में केस दर्ज किया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें