CG : पानी की टंकी में डूबने से ढेड़ साल के मासूम की मौत, सदम... - CG Sandesh

CG : पानी की टंकी में डूबने से ढेड़ साल के मासूम की मौत, सदमें में परिजन

धमतरी। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक से डेढ़ साल के मासूम की पानी टंकी में डूब जाने से मौत हो गई है, इस घटना से पूरे इलाके का दिल दहल उठा है, वहीं परिजानूँ का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. बता दें पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम खरेंगा के बाजार चौक का है।

मिली जानकारी अनुसार, डेढ़ साल का मासूम युवांश साहू अपने घर में खेलते-खेलते बाड़ी में बने पानी टंकी में जा पहुंचा था, थोड़ी देर बाद परिजन टंकी के पास बच्चे को देखने गए तो परिजनों के होश ही उड़ गए, बच्चा का शव पानी टंकी पर तैरता मिला. यह दृश्य देखते ही घर में चीख पुकार मच गई. तत्काल बच्चा को जिला अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने बच्चा को मृत घोषित कर दिया. इस घटना से ग्राम में सनसनी फैल गई है और परिजन रो रो कर अपना बुरा हाल कर चुके है. बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्डम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें