सरायपाली : खेत में सिंचाई की बात को लेकर बुजुर्ग के साथ मारप... - CG Sandesh

सरायपाली : खेत में सिंचाई की बात को लेकर बुजुर्ग के साथ मारपीट

बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम किसड़ी में खेत में सिंचाई की बात को लेकर बुजुर्ग के साथ मारपीट के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

रविचंद साहू पिता नृपराज साहू उम्र 71 वर्ष निवासी किसड़ी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि वह 20 अक्टूबर 2024 को रात करीबन 09:30 बजे पुन्नी तालाब के पास दादर खेत ग्राम किसड़ी के पास अपनें खेत में पानी पला रहा था. 

उसी समय उनके गाँव किसड़ी के ही नेत कुमार प्रधान ऊर्फ नेतू आया और पानी पलानें की बात को लेकर अश्लील गाली-गलौज कर पत्थर से रविचंद के बायें हाथ के कोहनी पर मार दिया एवं जान से मारनें की धमकी देकर वहां से भाग गया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी नेत कुमार प्रधान उर्फ नेतू के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें